- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: सीएम योगी...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: सीएम योगी ने दूधेश्वरनाथ मंदिर में टेका मत्था
Admindelhi1
20 July 2025 5:09 PM IST

x
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पवित्र श्रावण मास में जनपद गाजियाबाद स्थित श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के प्रवक्ता महंत नारायण गिरि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की थी।
दिल्ली दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद स्थित श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने कांवड़िया शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा भी की।
Tagsगाजियाबादसीएम योगीदूधेश्वरनाथ मंदिरटेकामत्थाGhaziabadCM YogiDudheshwarnath TempleTekaMathaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





