उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: सीबीआई ने पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया

Admindelhi1
26 March 2025 2:25 PM IST
Ghaziabad: सीबीआई ने पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया
x
"यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय स्रोतों से 85.06 लाख रुपये अधिक है"

गाजियाबाद: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक दीपकचंद्र पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार दीपक ने वर्ष 2018 से 2024 के बीच 1.43 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय स्रोतों से 85.06 लाख रुपये अधिक है।

सीबीआई ने रिपोर्ट में कहा कि बिहार के पटना निवासी दीपक ने 30 जुलाई 2018 को एक फ्लैट की बुकिंग के लिए अग्रिम भुगतान किया था। इसके बाद उन्होंने नवंबर 2024 तक बैंक खातों, म्यूचुअल फंड और बीमा पॉलिसियों में बड़े निवेश किए। जांच अवधि में उनकी ज्ञात आय का स्रोत लगभग डेढ़ लाख रुपये था,
जबकि उनके पास 88.43 लाख रुपये की संपत्ति पाई गई।
जांच एजेंसियां अब संपत्ति जांच और पूछताछ में जुट गई है। उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।
सीबीआई के अनुसार उन्होंने दिसंबर 2015 में पासपोर्ट विभाग में सहायक पासपोर्ट अधीक्षक (पे लेवल-6, ग्रेड पे 4200 रुपये) के रूप में नौकरी शुरू की थी। वर्ष 2020 में उन्हें पासपोर्ट अधीक्षक (पे लेवल-7, ग्रेड पे 4600 रुपये) और 2021 में वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक (पे लेवल-8, ग्रेड पे 4800 रुपये) के रूप में पदोन्नति मिली। उन्होंने 30 जुलाई 2018 से 30 सितंबर 2024 तक गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट अधीक्षक, सहायक पासपोर्ट अधीक्षक और वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।


Next Story