उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: बुक एक्सचेंज मेला बना अभिभावकों के लिए लाभदायक मंच

Admindelhi1
24 March 2025 1:49 PM IST
Ghaziabad: बुक एक्सचेंज मेला बना अभिभावकों के लिए लाभदायक मंच
x
"शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल"

गाजियाबाद: पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 8 वें निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का उद्घाटन ADM सिटी गंभीर सिंह ने किया। इस अवसर पर जिले के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की देखरेख में सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का कैंप भी लगाया गया, जिससे अभिभावकों और छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

मेले के पहले दिन हजारों अभिभावकों और छात्रों ने आपस में पुस्तकें और कॉपियां एक्सचेंज कर इस पहल का लाभ उठाया। साथ ही, सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष शिविरों का भी आयोजन किया गया, जिससे लोग शैक्षणिक व आर्थिक सहयोग से जुड़ी अहम जानकारी प्राप्त कर सके।

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने हमारे संवाददाता से कहा कि ADM सिटी गंभीर सिंह का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि यदि अन्य अधिकारी भी इसी तरह आगे आएं, तो शिक्षा से वंचित कोई भी बच्चा नहीं रहेगा और निजी स्कूलों की मनमानी पर भी पूर्ण विराम लगेगा।

सीमा त्यागी ने यह भी कहा कि इस तरह की पहल से निजी स्कूल संचालकों द्वारा अवैध शुल्क वसूली और मनमानी पर अंकुश लगेगा और एक सुलभ और समान शिक्षा व्यवस्था का निर्माण होगा।

यह मेला शिक्षा को प्रोत्साहित करने और अभिभावकों को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल अध्ययन सामग्री की बचत को बढ़ावा देता है, बल्कि छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने में सहायक सिद्ध होता है।

Next Story