उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: इंदिरापुरम में पार्क में मिला श्रमिक का शव

Admindelhi1
6 March 2025 6:41 PM IST
Ghaziabad: इंदिरापुरम में पार्क में मिला श्रमिक का शव
x
'हत्या की आशंका"

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में अभयखंड चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित ग्रीन पार्क एक में आज बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे युवक का शव मिला। मृतक की पहचान खोड़ा थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार में रहने वाले मोहम्मद जलाल (26) के तौर पर हुई।

इंदिरापुरम में अभयखंड चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित ग्रीन पार्क एक में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान खोड़ा थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार में रहने वाले मोहम्मद जलाल (26) के तौर पर हुई। वह मूलरूप से बिहार के पुर्णिया का रहने वाला था।

पांच मार्च की शाम करीब पांच बजे वह खाना खाकर घर से निकला था। उसके बाद से घर ही नहीं लौटा। छह मार्च की सुबह पांच बजे परिवार वालों ने तलाश शुरू की। करीब सात बजे उसका शव पार्क में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल पाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

Next Story