उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: मंदिर के एक कमरे में नेपाली महिला का शव मिला

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 12:03 PM IST
Ghaziabad:   मंदिर के एक कमरे में नेपाली महिला का शव मिला
x
Ghaziabad: टीला मोड़ थाना क्षेत्र में नंदलाल अस्पताल के पास आनंदेश्वर शिव मंदिर में बीते लगभग 10 माह से मूलरूप से नेपाल निवासी सुनील सेवादारी करता था। वह यहां मंदिर परिसर में ही तीसरे तल पर बने कमरे में अपनी पत्नी रेखा और 4 साल की बेटी के साथ रहता था। छह साल पहले दोनों की शादी हुई थी। शनिवार शाम रेखा का शव कमरे में कपडे़ के सहारे फंदे से लटका मिला। मामला संज्ञान में आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान 24 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story