- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीना
Admindelhi1
15 Oct 2025 12:20 PM IST

x
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर अपने पति के साथ टहल रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना के संबंध में महिला के पति ने शिकायत दी।
सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शुभम सिंघल अपनी पत्नी के साथ सैर कर रहे थे तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
Tagsगाजियाबादबाइक सवारबदमाशोंमहिलागलेमंगलसूत्रछीनाGhaziabadbike ridermiscreantswomanneckmangalsutrasnatchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





