उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: बाइक सवार बदमाश ने खेत में काम कर रही महिलाओं से लूटपाट की

Admindelhi1
4 Oct 2024 9:01 AM IST
Ghaziabad: बाइक सवार बदमाश ने खेत में काम कर रही महिलाओं से लूटपाट की
x
आरोपियों की तलाश जारी

गाजियाबाद: खेत में घास काट रही 4 महिलाओं को बंधक बनाकर बाइक सवार बदमाश ने हथियार के बल पर लूटपाट की। कुंडल लूटकर बदमाश फरार हो गया। 24 घंटे के भीतर लूट की 2 वारदात होने के कारण महिलाओं में दशहत का माहौल है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। गांव सलेमाबाद निवासी आमना, जगरोशनी, निर्मला व सुनीता सुबह सलेमाबाद-सुल्तानपुर मार्ग पर खेत में घास काट रही थीं।

इस बीच एक बाइक खेत के पास आकर रूकी। बाइक सवार युवक ने महिलाओं से एक खेत पर जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद युवक ने पिस्टल व चाकू निकालकर चारों महिलाओं को बंधक बनाकर एक स्थान पर बैठा दिया। इसके बाद सभी महिलाओं के हाथ व कान देखे। आमना से बदमाश ने कुंडल लूट लिए। अन्य महिलाओं के पास जेवरात ना होने के कारण बदमाश ने मारपीट की। बाद में आरोपी फरार हो गया।

बता दें कि सुबह भी बाइक सवार बदमाश ने गांव नवीपुर के पास महिला से कुंडल लूटे थे। 24 घंटे के अंदर लूूट की 2 वारदात होने के कारण महिलाओं में दहशत है। डर के कारण वह खेत पर जाने से कतरा रही हैं। उधर, एसीपी का कहना है कि बदमाश की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।

Next Story