उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: बैंक कर्मचारी का बड़ा धोखा, 1.33 लाख रुपये लेकर फरार

Admindelhi1
14 May 2025 7:07 PM IST
Ghaziabad: बैंक कर्मचारी का बड़ा धोखा, 1.33 लाख रुपये लेकर फरार
x

गाजियाबाद; सिहानी गेट के नेहरूनगर स्थित भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लि. कंपनी (इंडसइंड बैंक) के शाखा प्रबंधक ने ऋण वसूली करने वाले कर्मचारी पर एक लाख 33 हजार 299 रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। प्रबंधक अंकित कुमार की तहरीर पर पूर्व कर्मचारी के खिलाफ सिहानी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित कुमार के अनुसार उनकी शाखा नेहरूनगर में है। बताया कि उनका बैंक केवाईसी के आधार पर लोगों को ऋण मुहैया कराता है। बताया कि उनके बैंक में नरेंद्र कुमार निवासी गांव मिलक जनपद रामपुर ऋण लेने वालों से साप्ताहिक वसूली करने का काम करता था। आरोप है कि बैंक ने महिला समूह को ऋण मुहैया कराया था। महिला समूह से ऋण वसूलकर नरेंद्र कुमार ने बैंक में जमा नहीं किए और नौकरी छोड़कर चला गया। जांच पड़ताल में नरेंद्र कुमार का नाम सामने आया है। एसीपी ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर बीएनएस के अंतर्गत आपराधिक विश्वासघात करने की धारा 409 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Story