- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: युवक को...
Ghaziabad: युवक को आत्महत्या की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश

गाजियाबाद: मसूरी में आत्महत्या की धमकी देकर युवक को ब्लैकमेल करने की घटना सामने आई है। मामले में अदनान ने जाहिद नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को शिकायतकर्ता ने वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं।
मसूरी निवासी अदनान ने बताया कि जाहिद पूर्व में कई बार उनके खिलाफ मसूरी और नंदग्राम थाने में झूठे आरोप लगाकर शिकायत दे चुका है। वह आत्महत्या करने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता है। इस बार भी उसने ऐसा ही किया और उनके खिलाफ वीडियो बनाकर अपने परिवार वालों को भेजकर खुद की फर्जी गुमशुदगी लिखा दी। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने उन्हें बुलाया तो उन्हें इसका पता चला। आरोपी उनसे शिकायत खत्म कराने की एवज में पैसे की मांग करता है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पुरानी शिकायतों का रिकॉर्ड निकलवाया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





