उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: देश विरोधी सिंडिकेट का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Admindelhi1
15 March 2026 9:34 PM IST
Ghaziabad: देश विरोधी सिंडिकेट का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
x

गाजियाबाद: सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने एक बड़े देश विरोधी सिंडिकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर संवेदनशील स्थानों की जानकारी और वीडियो पाकिस्तान में बैठे आकाओं तक भेज रहे थे।

जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य आरोपी सुहैल नई दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानों की गतिविधियों पर नजर रखता था और वहां की वीडियो रिकॉर्डिंग विदेश भेजता था। इसके लिए उसने न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास विशेष रूप से कैमरे लगाकर गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की व्यवस्था कर रखी थी। बताया जा रहा है कि स्टेशन के आसपास एक सोलर कैमरा भी लगाया गया था, जिसके जरिए लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी इन वीडियो और सूचनाओं को पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक भेजता था। इसके बदले उसे मोटी रकम मिलती थी। जानकारी के मुताबिक एक वीडियो भेजने पर करीब 10 हजार रुपये तक दिए जाते थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह में एक महिला सदस्य भी शामिल थी, जो इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने में मदद करती थी। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी सुहैल कम उम्र के लड़कों को पैसे का लालच देकर इस काम में शामिल करता था और उनसे संवेदनशील स्थानों के वीडियो बनवाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Next Story