उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: विवाद के बाद हिंदू संगठन के लोगों का कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन

Admindelhi1
8 Oct 2024 11:27 AM IST
Ghaziabad: विवाद के बाद हिंदू संगठन के लोगों का कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन
x
महापंचायत का एलान

गाजियाबाद: पैगंबर हजरत मुहम्मद को लेकर टिप्पणी करने वाले महंत यति नरसिंहानंद गिरी को लेकर मामला शांत नहीं हुआ है। यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा दिए विवादित बयान के बाद यति नरसिंहानंद के बारे में जानकारी नहीं होने पर मामले में आज सोमवार को हिंदू संगठन पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे।

पुलिस लाइन में बैरिकेडिंग करके लोगों को रोका गया। सैंकड़ों लोग पुलिस लाइन पहुंचे और हंगामा किया। हिंदू वादी संगठन के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात करने के बाद कार्यालय से बाहर निकल कर बोले कि यहां जवाब मिला कि हमें नही पता महाराज कहां है तुम भी खोजो हम भी खोजते हैं।

लोगों ने कहां कोई संतोष जनक नहीं मिला। उदिता त्यागी ने कहा कि हमें कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला है। अगर जल्दी हमें महाराज जी नहीं मिले तो हम 13 तारीख को महापंचायत करेंगे।

Next Story