उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन की सलाह: पर्याप्त पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें

Admindelhi1
4 April 2025 8:54 AM IST
Ghaziabad: गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन की सलाह: पर्याप्त पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें
x
प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद: भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशानुसार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट ने जनता से अपील की है कि बढ़ते तापमान के चलते लू और गर्म हवाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएं। प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि हीट वेव के दौरान क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

क्या करें:

कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे के बीच।

स्थानीय मौसम की जानकारी के लिए रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों पर अपडेट लेते रहें।

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगी हो।

हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर तक हवा पहुंचे और ठंडक बनी रहे।

बाहर जाते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढकें और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें।

शराब, चाय, कॉफी और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से बचें, क्योंकि ये शरीर को निर्जलित कर सकते हैं।

यात्रा करते समय पानी की बोतल अवश्य साथ रखें और गीले कपड़े का उपयोग करें।

नींबू पानी, लस्सी और ओआरएस का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

लू लगने के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लें।

जानवरों को छायादार स्थान पर रखें और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं।

घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शेड्स और पेंटिंग का उपयोग करें।

रात में घर की खिड़कियां खोलकर हवा का प्रवाह बनाए रखें।

कार्यस्थलों पर पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें और पंखे का उपयोग करें।

क्या न करें:

धूप में खड़े वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें।

खिड़कियों पर एल्युमिनियम फॉयल, गत्ता या अन्य परावर्तक सामग्री लगाकर गर्मी को अंदर आने से रोकें।

जिन खिड़कियों से गर्म हवा आती है, वहां गहरे रंग के पर्दे लगाएं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें।

गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए प्राथमिक उपचार की जानकारी प्राप्त करें।

घर से बाहर निकलने से बचें, विशेष रूप से दोपहर के समय।

घर की ऊपरी मंजिल पर रहने से बचें, क्योंकि वहां तापमान अधिक रहता है।

हल्का और संतुलित भोजन करें।

भारी, गहरे रंग के और तंग कपड़े पहनने से बचें।

खाना बनाते समय उचित वेंटिलेशन रखें ताकि गर्मी अंदर न रुके।

नशीले पदार्थों और शराब का सेवन न करें।

उच्च प्रोटीन युक्त भोजन से बचें और ताजा खाना खाएं।

प्रशासन द्वारा यह एडवाइजरी जनहित में जारी की गई है ताकि नागरिक लू से सुरक्षित रह सकें। हीट वेव के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है। यदि किसी को लू लगने के लक्षण महसूस हों, तो तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें।

Next Story