उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: गृहकर में अनियमितता पर कार्रवाई, रेवेन्यू इंस्पेक्टर निलंबित

Admindelhi1
21 May 2025 3:32 PM IST
Ghaziabad: गृहकर में अनियमितता पर कार्रवाई, रेवेन्यू इंस्पेक्टर निलंबित
x
रेवेन्यू इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

गाजियाबाद: गृहकर को लेकर आ रही लगातार शिकायतों से नाराज नगर आयुक्त ने मंगलवार को जोनल प्रभारियों, कर अधीक्षकों और राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान गलत गृहकर जारी करने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सिटी जोन के राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि लगातार गृहकर को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में करदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टीम को टैक्स के विषय में संपूर्ण जानकारी रखने का निर्देश दिया गया है। गृहकर के बिल आवासीय से कामर्शियल होने की स्थिति में, एरिया बढ़ने की स्थिति में, संपत्ति का सड़क पर आने की स्थिति में तथा अन्य नियमावली के क्रम में करदाताओं को जानकारी देने के लिए कहा गया है। करदाताओं के साथ ही क्षेत्रीय पार्षदों से भी संपर्क करते हुए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चर्चा के समय सिटी जोन के राजस्व निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मुख्य कर अधिकारी को सभी जोन के पांच-पांच फाइलों की जांच के निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी जोनल प्रभारी ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखेंगे जो बिल बढ़ाकर कम किया जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Next Story