उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: दुष्कर्म मामले में युवक सहित सात के खिलाफ कार्रवाई

Admindelhi1
5 July 2025 5:53 PM IST
Ghaziabad: दुष्कर्म मामले में युवक सहित सात के खिलाफ कार्रवाई
x
युवक समेत सात पर मुकदमा

गाजियाबाद: कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवक व उसके परिवार ने जबरन उनका गर्भपात भी करा दिया। इस मामले में युवती ने युवक समेत सात के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

युवती ने बताया कि उनकी मुलाकात 2023 के शुरू में वहनोत, राजस्थान निवासी हिम्मत से हुई थी। आरोपी ने उनसे नजदीकी बनाकर शादी का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बना लिए। वह जब भी उससे शादी के लिए कहतीं तो जल्दी शादी करने की बात कहकर टालता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी व उसके परिवार ने उनका गर्भपात भी करा दिया।

जब उन्होंने शादी का ज्यादा दबाव बनाया और शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने मंदिर में शादी की झूठी रस्म अदायगी करा दी। फिर उनको राजस्थान के होटल के कमरे में छोड़ दिया। वह घर जाने को कहतीं तो उनको जातिसूचक शब्द कहे गए। आरोपियों ने उनको पीटा और दबाव बनाकर कई वीडियो बना लिए। अब आरोपी व उसका परिवार उनको जान से मारने की धमकी देने लगा है। आरोपी कहता है कि उसका रिश्तेदार पुलिस से रिटायर है। वह कुछ नहीं होने देगा। इसके बाद युवती ने हिम्मत व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

Next Story