- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: जीडीए की...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: जीडीए की फाइल में फोटो बदलकर आवंटित मकान पर कब्जा का आरोप
Admindelhi1
9 Oct 2024 12:07 PM IST

x
मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद: नंदग्राम क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी रोहताश ने कुछ लोगों पर जीडीए की फाइल में फोटो बदलकर उनको आवंटित हुए मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
रोहताश ने दी शिकायत में कहा कि जीडीए ने उन्हें मकान आवंटित किया था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह उस पर कब्जा नहीं ले पाए। हाल में कब्जा लेने के लिए उन्होंने जीडीए में प्रार्थना पत्र दिया तो पता चला कि दीपक कुमार, हरेंद्र और सूर्यकांत ने जीडीए की मूल फाइल में उनका फोटो हटाकर किशन कुमार का फोटो लगाकर मकान पर कब्जा ले लिया। अब वह जीडीए के चक्कर काट रहे हैं कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsगाजियाबादजीडीएफाइलफोटोबदलकरआवंटित मकानकब्जाआरोपनंदग्राम क्षेत्रकृष्णानगरनिवासीरोहताशGhaziabadGDAfilephotochangedallotted housepossessionallegationNandgram areaKrishnanagarresidentRohtashजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





