उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: नशीली गोली खिलाकर युवती से किया दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
27 July 2024 10:46 AM IST
Ghaziabad:  नशीली गोली खिलाकर युवती से किया दुष्कर्म
x
Ghaziabad गाजियाबाद: गाजियाबाद में रहने वाली युवती को उसकी जान पहचान का युवक बहला फुसलाकर ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव स्थित ओयो होटल में ले गया। उसने होटल में धोखे से युवती को नशीली गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस संबंध में गाजियाबाद के वेब सिटी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जहां से यह मामला दादरी कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया गया। गाजियाबाद की रहने युवती ने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि बुलंदशहर के गांव गुरावली के रहने वाले आकाश से उसकी जान-पहचान थी। गत 24 जुलाई को आकाश युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव स्थित ओयो होटल में ले गया। होटल में आकाश ने युवती को नशीली गोली खिलाकर रेप किया। युवक ने युवती के गहने भी छीन लिए और उन्हें बेच दिया। युवती किसी तरह वेव सिटी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story