- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: व्यक्ति ने...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से लटक कर कर ली आत्महत्या
Bharti Sahu 2
10 Dec 2024 11:21 AM IST

x
Ghaziabad: गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन (28) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर जिले के एक गांव का रहने वाला था|
उसने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह गाजियाबाद में अकेला रह रहा था और अपना ई-रिक्शा चलाता था. क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी प्रीति गर्ग ने बताया कि परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गर्ग ने बताया कि अभी तक पुलिस को अर्जुन के माता-पिता की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है|
Next Story





