उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: शातिर ठग ने पार्सल में कीमती सामान बताकर 75 हजार रुपये की ठगी की

Admindelhi1
31 March 2025 3:36 PM IST
Ghaziabad: शातिर ठग ने पार्सल में कीमती सामान बताकर 75 हजार रुपये की ठगी की
x
"पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की"

गाजियाबाद: मधुबन-बापूधाम क्षेत्र में पार्सल छुड़ाने के नाम पर अमित कुमार से 75 हजार रुपये की ठगी हो गई। ठग ने पार्सल में कीमती सामान होने की बात कहते हुए जीएसटी जमा करने का झांसा दिया था। मामले में अमित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

अमित कुमार ने बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। बात करने वाले ने कहा कि उनका पार्सल आया है। जिसमें कीमती सामान है। पार्सल की डिलीवरी तब होगी, जब वह सामान पर लगने वाली 75 हजार की जीएसटी जमा कर देंगे। आरोपी ने उनको एक नंबर भेज दिया, जिसमें उन्होंने 75 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उसने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद न ही कोई पार्सल उनके पास आया। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, वह बुलंदशहर की बैंक शाखा में संचालित है। आरोपी की पहचान कर उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

12 लाख नहीं लौटाए, दे रहे धमकी: सदरपुर के प्रवीण कुमार से जानकारों ने 12 लाख रुपये दो माह के लिए उधार लिए थे। अब वह रुपये लौटाने से मना कर रहे हैं और उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने उपेंद्र व आशीष सिरोही के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी जान पहचान उपेंद्र सिरोही व उसके बेटे आशीष से थी। उन्होंने खुद को एक कंपनी का निदेशक बताया था। आरोपियों ने उनसे 12 लाख रुपये दो माह के लिए उधार लिए थे। दो माह का समय बीतने के बाद आरोपी उनसे कहने लगे कि पैसा लौटाने में थोड़ा समय और लगेगा। मार्च में उन्होंने अपनी सख्त जरूरत बताकर पैसा मांगा तो उन्होंने पैसा लौटाने से मना कर दिया। अब वह उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। बाद में पता चला कि दोनों पिता-पुत्र पर बुलंदशहर समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह पेशेवर अपराधी हैं। कई लोगों को पहले भी इसी तरह ठग चुके हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता से लेनदेन के साक्ष्य मांगे गए हैं।

Next Story