उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: किराए पर रहने वाली महिला के कमरे से 50 हजार की नकदी चोरी

Admindelhi1
14 Nov 2024 2:17 PM IST
Ghaziabad: किराए पर रहने वाली महिला के कमरे से 50 हजार की नकदी चोरी
x
चोरों की तलाश जारी

गाजियाबाद: बेखौफ बदमाशों ने साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए पर रहने वाली महिला के कमरे से 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। पीडि़त महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

साहिबाबाद थानाक्षेत्र के अर्थला की रामनगर कालोनी में रहने वाली महिला उषा देवी के मुताबिक छठ पर्व के संपन्न होने पर सुबह वह अपने कमरे पर पहुंची थी। इस दौरान जब वह नहाने चली गई तभी चोरों ने कमरे में घुसकर 50 हजार की नकदी चोरी कर ली।

नहाने के बाद बाहर निकलने पर पैसों की चोरी होने का पता चला और फिर उसने आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की, लेकिन चोरी का पता नहीं चल पाया। पीडि़त महिला ने साहिबाबाद थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साहिबाबाद पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Next Story