उत्तर प्रदेश

Ghaziabad:अचानक ब्रेक लगने से स्कूटी से गिरी युवती की हुई मौत

Bharti Sahu 2
11 July 2024 9:58 AM IST
Ghaziabad:अचानक ब्रेक लगने से स्कूटी से गिरी  युवती की हुई मौत
x
Ghaziabad गाजियाबाद: लाल कुआं के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक ब्रेक लगाने पर असंतुलित होकर स्कूटी पर पीछे बैठी ईशा झा सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ स्कूटी से दादरी की ओर जा रही थीं। पुलिस को बताया कि जैसे ही वह लाल कुआं पर केशल धनवंती अस्पताल के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी के सामने एक वाहन आ गया। जिस कारण उन्हें स्कूटी के ब्रेक लगाने पड़े। ऐसे में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और बेटी गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Next Story