- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पारदर्शिता के साथ...
उत्तर प्रदेश
पारदर्शिता के साथ कराएं धान खरीद, डीएम ने बैठक में दिए निर्देश
Admin4
7 Nov 2022 6:18 PM GMT

x
मुरादाबाद। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ धान खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र प्रभारियों की मनमानी पर रोक लगाएं। केंद्र के बिना सूचना गायब मिलने वाले केंद्र प्रभारियों पर सख्त कारवाई करें। जो न माने उन्हें हटाकर दूसरे को जिम्मेदारी दें। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

Admin4
Next Story