उत्तर प्रदेश

Gaziabad: डिवाडर से टकराकर सीएनजी सिलेंडर लदा ट्रक पलटा

Admindelhi1
20 Jan 2025 12:02 PM IST
Gaziabad: डिवाडर से टकराकर सीएनजी सिलेंडर लदा ट्रक पलटा
x
"घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई"

गाजियाबाद: सीएनजी सिलेण्डर से भरा एक वाहन आधी रात डिवाडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वाहन के पलट जाने बाद कुछ सिलेण्डरो से अत्यन्त ज्वलनशील गैस का रिसाव भी शुरू हो गया जिससे और भी खतरा बढ़ गया. पुलिस की मदद से लोगों ने गाड़ी की केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चालक को अयोध्या मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया.

नवाबगंज के कटी तिराहे पर आधी रात घटी इस घटना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने आसपास के घरों से लोगों को जगाकर घर खाली कर देने की अपील की. पुलिस ने कई घरों को खाली भी करा दिया. घटना के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने तत्काल अग्निशमन दल को भी मनकापुर से मौके पर बुला लिया. कुछ ही देर मे सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह भी मौके पर पंहुच गए.

सुबह सड़क से हटाया गया पलटा वाहन : पुलिस ने अयोध्या क्रेन मगांकर भोर में ही सड़क पर पलटे वाहन को सीधा करवाते हुए मौके से हटवाकर सड़क को खाली करवा दिया. गैस के रिसाव शुरू हो जाने पर पुलिस की सक्रियता से कस्बे के कटी तिराहे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जिससे लोग पुलिस की भूमिका की सराहना भी कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि गैस का रिसाव होने के बाद वाहन पर लदे सिलेण्डर में आग लग जाने के साथ ही भयानक विस्फोट हो जाने का खतरा भी मंडराने लगा था. प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि वाहन को हटवा दिया गया है.

घटना के बाद पुलिस ने चालक को केबिन से बाहर निकलवाकर इलाज के लिए सीएचसी में दाखिल कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे अयोध्या मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था.

Next Story