उत्तर प्रदेश

Gaziabad: शिक्षिका से नजदीकियां बढ़ाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया

Admindelhi1
10 Sept 2024 11:26 AM IST
Gaziabad:  शिक्षिका से नजदीकियां बढ़ाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया
x
शिक्षिका का धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: कविनगर थानाक्षेत्र में एक और धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है. आरोपी सहकर्मी ने शिक्षिका से नजदीकियां बढ़ाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, फिर आयत और नमाज पढ़ने के प्रति प्रेरित करते हुए धर्मांतरण करा दिया. शिक्षिका को अपने रीति रिवाजों से दूरी बनाते देख परिवार ने पुलिस में शिकायत दी, तो पूरे मामले की जानकारी हुई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी फैसल को गिरफ्तार किया है.

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मसूरी क्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी फैसल खान को गिरफ्तार किया गया. वह नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जून 23 में उसने कविनगर क्षेत्र स्थित एक स्कूल में नौकरी की थी. जहां उसकी मुलाकात एक शिक्षिका से हुई. फिर दोनों के बीच बातचीत हुई और नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान उसने शिक्षिका को अपने धर्म के बारे में जानकारी दी और धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया. उसने शिक्षिका को एक मोबाइल और सिम भी दिया, जिस पर वह दोनों चोरी छिपे बात करते थे. डीसीपी ने बताया कि फैसल ने शिक्षिका को मैसेज भेजकर नमाज और आयत पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नौकरी छोड़ने के बाद भी शिक्षिका से रखा संपर्क : डीसीपी ने बताया कि आरोपी नवंबर 23 में स्कूल से नौकरी छोड़कर नोएडा की एक कंपनी में काम करने लगा. इसके बाद भी वह महिला के संपर्क में रहा. शिक्षिका के पति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी नवंबर 23 और 29 जनवरी 24 के बीच दो बार घर छोड़कर चली गई, लेकिन दोनों बार बदहवास हालत में मिली. इसी दौरान उसने फैसल के बारे में बताया, जिसके बाद पति ने पुलिस को शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.

Next Story