उत्तर प्रदेश

Gaziabad:कार सवार को रोडरेज में तीन युवकों ने पीटा

Bharti Sahu 2
3 Jun 2024 9:17 AM IST
Gaziabad:कार सवार को रोडरेज में तीन युवकों ने पीटा
x
Gaziabad: दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चौपला के पास रोडरेज में बाइक सवार युवकों ने कार चालक को मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नगर की संतपुरा कॉलोनी निवासी हरिहंत दोपहर तीन बजे के आसपास अपनी मां सुलेखा और बहन के साथ कार से सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे. जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चौपला के पास पहुंचे तो कार की टक्कर बाइक से हो गई. इस बात को लेकर हरिहंत व बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि बाइक सवार युवकों ने हरिहंत की जमकर पिटाई कर र्दी. युवक को इतना पीटा कि वह नीचे गिर गया. पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है. एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है.
Next Story