उत्तर प्रदेश

Gaziabad: दूल्हे को मिर्गी आने से टूटी शादी

Bharti Sahu 2
29 July 2024 9:21 AM IST
Gaziabad: दूल्हे को मिर्गी आने से टूटी शादी
x
Gaziabad गाजियाबाद: धनघटा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की लड़की की शादी निश्चित थी. द्वार पूजा के दौरान लड़के को मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण बेहोश हो गया. जिससे बाराती-घराती में अफरातफरी मच गई. स्थिति को देखकर घरातियों ने शादी करने से इनकार कर दिया. मामला थाने पहुंच गया.
काफी सुलह समझौता के बाद शादी टूट गई. दोनों पक्ष वापस अपने घर चले गए. थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के बेटी की शादी गोरखपुर जिले में निर्धारित थी. बारात गांव में पहुंची. बारातियों का लोगों ने खूब स्वागत किया. लेकिन जब द्वारपूजा के समय लड़का पहुंचा तो वह बेहोश हो गया. उसके बेहोश होते ही दोनों पक्षों में विवाद होने लगा. घटना की सूचना किसी ने थाने पर दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई दोनों पक्ष आपस में समझौता किया और शादी टूट गई.
Next Story