उत्तर प्रदेश

Gaziabad: सहपाठी ने दसवीं कक्षा के छात्र की आंख में घोंपा पेन

Admindelhi1
20 Jan 2025 10:40 AM IST
Gaziabad: सहपाठी ने दसवीं कक्षा के छात्र की आंख में घोंपा पेन
x
"पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया"

गाजियाबाद: दसवीं कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी की आंख में पेन घोंप दिया.इससे उसकी आंख खराब हो गई.परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है.पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

लोनी बॉर्डर थाने की सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी मनजीत ने बताया कि उसका 15 साल का भतीजा पास के ही जेपी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है.उसके कक्षा में ही उसका हम उम्र छात्र पढ़ता है.दोनों की आपस में नोक झोंक होती रहती है.आरोप है कि तीन को सहपाठी ने मनजीत के भतीजे की आंख में पेन घोंप दिया.जिससे उसकी आंख खराब हो गई.परिजन पीड़ित छात्र को को उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी आंख को पूर्णतया खराब बताया.इससे उसके परिजन दुखी हैं.उन्होंने आरोपी सहपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है. एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की गई है।

कॉरिडोर के दोनों ओर विकास होगा: नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर के दोनों तरफ का क्षेत्र विकसित होगा.यह क्षेत्र पूर्व में ही ट्रांजिट ओरिएंटेड डिवेलपमेंट (टीओडी) जोन और विशेष विकास क्षेत्र घोषित हैं.यहां पर आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक योजनाएं आएंगी।

दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक से नमो भारत ट्रेन का संचालन होने लगा है.ऐसे में इस कॉरिडोर का गाजियाबाद जनपद में करीब 42 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है.नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने से यह कॉरिडोर तेजी से विकसित होगा.शासन ने पूर्व में ही इस कॉरिडोर को टीओडी पॉलिसी के तहत टीओडी जोन घोषित किया हुआ है।

Next Story