उत्तर प्रदेश

दूसरे की जगह परीक्षा दी, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
28 Aug 2023 11:37 AM IST
दूसरे की जगह परीक्षा दी, मामला दर्ज
x

नोएडा: सेक्टर-62 स्थित आईओन डिजिटल जोन में चल रही परीक्षा में एक मुन्ना भाई दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था. इस मामले में परीक्षा केंद्र की अधिकारी ने सेक्टर-58 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है.

पुलिस को दी शिकायत में आईओन डिजीटल जोन मे कार्यरत पारुल ठाकुर ने बताया कि उनके यहां 22 अगस्त को एक परीक्षा चल रही थी. उस परीक्षा में विराट नामक युवक की जगह विशेष कुमार परीक्षा दी. परीक्षा के बाद जांच में इसका खुलासा हुआ. इस मामले में विराट तथा विशेष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Story