उत्तर प्रदेश

Gautam Buddha Nagar: जातिगत टिप्पणी पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Admindelhi1
9 Sept 2025 12:26 PM IST
Gautam Buddha Nagar: जातिगत टिप्पणी पर पुलिस ने दर्ज किया केस
x

गौतम बुद्ध नगर: थाना बादलपुर में तैनात एक उपनिरीक्षक ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक जाति विशेष के लिए काफी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस वजह से समाज में वैमनस्यता एवं द्वेष भावना तथा टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोक शांति भंग होने की प्रबल संभावना है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी दुजाना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें ट्विटर के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि एक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जेवर संजीव आजाद के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें एक वीडियो अपलोड है। एक व्यक्ति जिसका नाम सौरभ नागर निवासी ग्राम दुजाना है वह व्यक्ति एक विशेष जाति के लिए जातीय टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है।

इस ट्वीट के संबंध में विशेष जाति वर्ग द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया है।सौरभ नागर द्वारा यह वीडियो बनाई गई जिसकी इंस्टाग्राम आईडी भी वर्णित है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story