- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Maha Kumbh मेले में ...
उत्तर प्रदेश
Maha Kumbh मेले में पत्नी प्रीति के साथ पहुंचे गौतम अडानी
Tara Tandi
21 Jan 2025 3:37 PM IST

x
Prayagraj प्रयागराज। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी महाकुंभ में शामिल होने के लिए मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां संगम घाट उन्होंने पत्नी प्रीति अडानी और परिवार के साथ मांग गंगे की पूजा और आरती की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "प्रयागराज महाकुंभ में मुझे जो अनुभव हुआ, वो अद्भुत है। यहां जो प्रबंधन है, मैं देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। यहां जो प्रबंधन है- वो प्रबंधन संस्थानों के लिए शोध का विषय है। मेरे लिए मां गंगा के आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है।"
इससे पहले गौतम अडानी ने पत्नी प्रीति अडानी के साथ इस्कॉन मंदिर के शिविर में लोगों को भोजन वितरित किया और खुद भी भोजन ग्रहण किया। बता दें कि अडानी समूह और इस्कॉन ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के लिए दी जा रही है।
TagsMaha Kumbh मेलेपत्नी प्रीतिगौतम अडानीMaha Kumbh Melawife PreetiGautam Adaniजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





