- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बागपत में यमुना नदी...
उत्तर प्रदेश
बागपत में यमुना नदी में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन फटी
Shreya
26 July 2023 2:50 PM IST

x
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यमुना के बीच मझधार में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन फट गई। गैस पाइप लाइन फटने से यमुना नदी में तूफान सा उठ गया। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास लोगों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही गैस संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार, छपरौली थाना इलाके के जागोश गांव के सामने यमुना नदी में गैस पाइप लाइन फटी। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह तीन बजे पानीपत-दादरी पाइप लाइन अचानक फट गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, सिंचाई विभाग, जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल गैस की सप्लाई को बंद करा दिया गया है। कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Next Story





