उत्तर प्रदेश

Ganpati Festival: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 16 ट्रेनों में लगे एक्स्ट्रा कोच

Harrison
22 Aug 2025 8:18 PM IST
Ganpati Festival: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 16 ट्रेनों में लगे एक्स्ट्रा कोच
x
Moradabad मुरादाबाद: गणेश चौथ मेला को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने 16 पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए हैं। यह कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। यह व्यवस्था 17 अगस्त 2025 से शुरू होकर 14 सितंबर और कुछ ट्रेनों में 19 सितंबर 2025 तक लागू रहेगी।
रेलवे ने हरिद्वार-ऋषिकेश (54481, 54483), ऋषिकेश-चंदौसी के बीच (54464) में तीन अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। बरेली-अलीगढ़ (54352, 54354 में दो अतिरिक्त कोच, नजीबाबाद-गजरौला (54382) में एक अतिरिक्त कोच, गजरौला-अलीगढ़ (54392) में एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है। नजीबाबाद-मुरादाबाद (54396) में भी एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है।
Next Story