- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli में 1.35 लाख...
उत्तर प्रदेश
Raebareli में 1.35 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Tara Tandi
14 July 2025 7:46 PM IST

x
Raebareli: रायबरेली: गुरबक्शगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 1.35 लाख रुपए कीमत का 13.5 किलो गांजा बरामद किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरबक्शगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी.
इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक थाना क्षेत्र के नगदिलपुर नहर पुलिया तिराहे के पास गांजा लेकर खड़े है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. जहां घेराबंदी करते हुए युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई. एएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान इनके पास से 13.5 किलो गांजा बरामद हुआ है. जिसकी बाजार में कीमत 1.35 लाख रुपए है. पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम प्रदीप पांडे निवासी ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह अमेठी व सौरभ तिवारी निवासी वेभौरा थाना लालगंज अझारा प्रतापगढ़ बताया है.
एएसपी ने बताया कि बाइक को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपियों को पकड़ने में अटौरा चौकी इंचार्ज सुमित श्योरान सिपाही दुर्गेश कुमार,अरविंद गौड़,भोलेन्द्र सिंह,सचिन सिंह,प्रदीप चौहान शामिल रहे.
TagsRaebareli 1.35 लागांजा बरामददो तस्कर गिरफ्तारRaebareli 1.35 laganja recoveredtwo smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





