- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 2.5 करोड़ का गांजा...
2.5 करोड़ का गांजा पकड़ाया, 5 तस्कर गिरफ्तार, अलग-अलग जगहों पर होनी थी सप्लाई

छत्तीसगढ़ से होता हुआ गांजा गया और पुलिस सोती रही.
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 तस्कर गिरफ्तार कर लिए हैं. एसटीएफ द्वारा जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है. यूपी एसटीएफ ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मोहसिन, वसीम, आकिल, मुक़ीम और नसीम शामिल हैं. ये सभी आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है. इन सभी आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





