- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कार में सीट के नीचे...
उत्तर प्रदेश
कार में सीट के नीचे चेंबर बनाकर कर रहे थे गांजा तस्करी, चार तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 Jan 2023 8:59 AM GMT

x
बड़ी खबर
मेरठ। गाड़ी की सीट के नीचे चेंबर बनाकर गांजा ला रहे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार से 60 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी हरियाणा से गांजा तस्करी कर ला रहे थे। गांजा मंगाने वाली महिला की पुलिस तलाश कर रही है। रात टीपीनगर थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी ईको स्पोर्ट्स कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार को और तेज दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा कर मलियाना चौकी के पास दबोच लिया। सूचना पर सीओ ब्रजेश सिंह भी पहुंच गए। गाड़ी को खोलकर देखा तो सीट कुछ ऊंची थी। शक होने पर जांच की गई तो नीचे चेंबर बना रखे थे। उसमें 60 किलो गांजा रखा हुआ था।
उन्होंने अपने नाम कुंदन, कृष्ण कन्हैया निवासी गांव भवानी टोला पोस्ट रामपुर दियेरा थाना मनेर बिहार, हिमांशु निवासी पुष्पविहार पुराना शिव मंदिर के पास शेखपुरा थाना टीपीनगर और अनुज निवासी गांव कुराली थाना जानी बताए। वह हरियाणा से गांजा लेकर चले थे। दिल्ली, गाजियाबाद से होते हुए मेरठ पहुंचे थे। यहां पर सुषमा सांसी पत्नी प्रहलाद सांसी निवासी मोक्षपुरी रोहटा रोड गोलाबढ़ थाना टीपीनगर को सप्लाई देनी थी। सीओ ने बताया कि आरोपित तीन बार पहले भी गांजा ला चुके हैं। गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि एक अन्य नंबर प्लेट गाड़ी में से बरामद की है।
Next Story