- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लौट आया गैंगस्टर विकास...
लौट आया गैंगस्टर विकास दुबे! सुर्खियों में है ये चौंकाने वाला कांड

फाइल फोटो
कानपुर. उत्तर प्रदेश के बिकरू गांव (Bikroo Case) में 8 पुलिसकर्मियों की मौत ने यूपी सहित पूरे देश को हिला दिया. वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कानपुर का ये हिस्ट्रीशीटर आज भी एक बेहद अलग से लोगों के बीच जिंदा है. एनकाउंटर के बाद युवाओं के बीच विकास दुबे की चर्चा ज्यादा होने लगी. मध्य प्रदेश में गिरफ्तार होने के बाद उसने बोला, 'विकास दुबे कानपुर वाला' ये डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. विकास दुबे का क्रेज ऐसा बढ़ा कि लोगों ने उसके नाम का फैन पेज बना लिया. इन सोशल मीडिया पेज की फॉलोविंग और फ्रेंड लिस्ट भी अच्छी खासी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





