उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में गैंगस्टर का आरोपी 20 साल बाद गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 Dec 2022 5:00 PM GMT
सहारनपुर में गैंगस्टर का आरोपी 20 साल बाद गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली मंडी पुलिस ने 20 साल से फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2000 में आरोपी को गैगस्टर में निरूद्ध किया गया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक (सिटी) अभिमन्यु मांगलिक ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बेहट अड्डे के पास से आरोपी मुस्तकीम निवासी गांव खेलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
Next Story