उत्तर प्रदेश

झाड़-फूंक के नाम पर महिला से गैंगरेप

HARRY
23 Jun 2023 6:16 PM GMT
झाड़-फूंक के नाम पर महिला से गैंगरेप
x

उत्तर प्रदेश| गोंडा से दरिंदगी का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, झाड़-फूंक के नाम पर एक ढोंगी मौलाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर ना के गोंडा से दरिंदगी का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, झाड़-फूंक के नाम पर एक ढोंगी मौलाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर ना सिर्फ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि अश्लील वीडियो बना कर महिला को धर्म परिवर्तन करने और शादी रचाने के लिए प्रताड़ित भी कर रहा था।

परसपुर थानाक्षेत्र में एक छोटे से गांव कि रहने वाली विवाहित महिला एक धूर्त मौलवी का शिकार बन गई। बता दें कि पीड़िता का पति दिमागी रूप से बिमार और विकलांग है। जिससे परेशान होकर महिला अपने पति की झाड़-फूंक कराने आरोपी मौलाना कल्लू उर्फ अली के पास गई। आरोपी कल्लू ने इलाज के नाम पर दिखावे के लिए पीड़िता के पति की झाड़-फूंक की। जिसके बाद बहाने से महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। पीड़िता के बेसूध होने पर आरोपी अली ने अपने दोस्तों संग मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बेहोश होने के कारण महिला को कुछ पता नही चला और वो वापस घर आ गई।

पीड़िता के घर आने के बाद आरोपी मौलाना उसे फोन पर ब्लैकमेल करने लगा कि अगर महिला ने धर्म परिवर्तित कर उससे शादी ना कि तो वो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। महिला के लाख रोने-गिड़गिड़ाने पर भी आरोपी कल्लू का दिल नही पसीजा। जिसके बाद पीड़िता ने परसपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तथाकथित मौलाना कल्लू उर्फ मुजफ्फर अली सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपी मौलाना कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है। इस पूरे सनसनीखेज मामले पर सीओ कर्नलगंज नवीना शुक्ला ने बताया कि एक विवाहिता महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपी कल्लू उर्फ मुजफ्फर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

Next Story