उत्तर प्रदेश

गैंगरेप दोषी: मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को मिली है उम्रकैद की सजा, अब बिगड़ी तबीयत

jantaserishta.com
13 Nov 2021 2:50 PM IST
गैंगरेप दोषी: मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को मिली है उम्रकैद की सजा, अब बिगड़ी तबीयत
x

लखनऊ: गैंगरेप केस में कोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के 24 घण्टे के भीतर ही गायत्री प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई। सजा के सदमें से रात भर सोए नहीं। शनिवार सुबह गायत्री ने रीढ़ की हड्डी में दर्द की बात कही। जेल डॉक्टरों ने डायबटीज, ब्लड प्रेशर समेत अन्य परीक्षण किए हैं। गायत्री को पेशाब, गुर्दा, डायबिटीज और रीढ़ की हड्डी में दर्द समेत कई बीमारियां हैं। गायत्री दो साल तक केजीएमयू में भर्ती रहे। गायत्री का उपचार केजीएमयू के कई विभागों के डॉक्टरों के निर्देशन में चल रहा है।

जेलर अजय राय के मुताबिक गायत्री को कई बीमारियां हैं। कोर्ट एवं केजीएमयू के डॉक्टरों की सलाह पर गायत्री को जेल अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद से गायत्री तनाव व अवसाद हैं। जिसके चलते सुरक्षा कड़ी की गई है। दर्द की शिकायत पर वह खुद गायत्री से मिलकर डॉक्टर की सलाह ली। सभी ने उन्हें समझाया भी। डॉक्टर लगातार स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।
आपको बता दें कि अखिलेश सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति और उनके दो साथियों को गैंगरेप और पाक्‍सो एक्‍ट मामले में एमपी/ एमएलए अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। नौकरी दिलाने के नाम पर चित्रकूट की एक महिला से गैंगरेप और उसकी नाबालिग बेटी से रेप की कोशिश के मामले में 10 नवम्‍बर को कोर्ट ने प्रजापति और उनके दो साथियों को दोषी करार देते हुए सजा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story