उत्तर प्रदेश

इस वर्ष पहली से 3 नवम्‍बर तक आयोजित किया जाएगा गंगा उत्सव

Gulabi
30 Oct 2021 8:20 AM GMT
इस वर्ष पहली से 3 नवम्‍बर तक आयोजित किया जाएगा गंगा उत्सव
x
गंगा उत्सव इस वर्ष पहली से 3 नवम्‍बर तक आयोजित किया जाएगा

गंगा उत्सव इस वर्ष पहली से 3 नवम्‍बर तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन 4 नवंबर को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ पर हर वर्ष गंगा उत्सव का आयोजन करता है।

इस वर्ष गंगा उत्सव देश की विभिन्न नदी घाटियों तक ले जाने और महोत्सव को व्यापक बनाने का लक्ष्य है। 150 जिलों में नदी उत्सव मनाने की योजना है, जिनमें गंगा क्षेत्र के 112 जिलों सहित अन्य प्रमुख नदियों के किनारे बसे जिले शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष 26 सितंबर को विश्व नदी दिवस पर नदियों के साथ सदियों से चली आ रही परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया था।
इस वर्ष गंगा उत्‍सव का आयोजन केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत की देखरेख में हो रहा है। उद्घाटन समारोह में पर्यटन और संस्‍कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, जल शक्ति राज्‍य मंत्री प्रहृलाद सिंह पटेल और बिशेश्‍वर टुडू, जल शक्ति मंत्रालय में सचिव पंकज कुमार और कई ओलिम्पिक खिलाड़ी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के 75 वर्ष और आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों का हिस्सा होगा।
Next Story