- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फिर बढ़ने लगीं गंगा,...
उत्तर प्रदेश
फिर बढ़ने लगीं गंगा, जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि
Admin4
25 Sep 2023 9:26 AM GMT

x
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में दोबारा वृद्धि शुरू हो गई है। जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में तटवर्ती इलाके के लोग फिर सशंकित हैं। गंगा का जलस्तर गिरावट के बाद स्थिर हो गया था।
गंगा के जलस्तर में पिछले दिनों वृद्धि हो रही थी। कई दिन तक लगातार वृद्धि के बाद जलस्तर खिसकने लगा। रविवार को जलस्तर स्थिर हो गया था। वहीं सोमवार को एक सेंटीमीटर की वृद्धि रिकार्ड की गई। जलस्तर 65 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 65.16 मीटर रिकार्ड किया गया।
वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में जलस्तर खतरे के बिंदु से अभी लगभग छह मीटर नीचे है। इसके बावजूद सावधानी जरूरी है। एनडीआरएफ व जल पुलिस निगरानी कर रही है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story