उत्तर प्रदेश

दफन शवों से सिर्फ आधा मीटर दूर गंगा

Admin Delhi 1
12 July 2023 12:49 PM GMT
दफन शवों से सिर्फ आधा मीटर दूर गंगा
x

इलाहाबाद न्यूज़: गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ फाफामऊ घाट पर दफन शवों की निगरानी बढ़ा दी गई है. घाट पर दफन शवों से गंगा की दूरी महज आधा मीटर है. अब गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ने की संभावना है. ऐसे में कगार के कटान से दफन शवों के बाहर आने का खतरा बढ़ जाएगा. इस खतरे को देखते हुए नगर निगम ने फाफामऊ घाट पर दफन शवों की निगरानी बढ़ा दी है. गंगा में वृद्धि और प्रवाह पर नजर रखी जा रही है. फाफामऊ घाट के तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि देश के हर हिस्से में बाढ़ आई है. उत्तराखंड में जबरदस्त बारिश हो रही. दिल्ली और मध्यप्रदेश में भी बारिश हो रही है. प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में बारिश का पानी प्रयागराज आएगा तो गंगा, यमुना का जलस्तर बढ़ना तय है. इसलिए घाट पर नगर निगम की टीम ने दफन शव और कगार में कटान पर निगरानी बढ़ाई है.

सिंचाई विभाग हुआ सतर्क: हर तरफ हो रही बारिश और गंगा, यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड भी सतर्क हो गया है. गंगा, यमुना का जलस्तर 80 मीटर से भी नीचे है और सिंचाई विभाग ने 24 घंटे में चार बार आंकड़ा लेना शुरू कर दिया है. सिंचाई विभाग गंगा, यमुना का जलस्तर 84 मीटर के आसपास पहुंचने पर केंद्रीय जल आयोग से चार बार आंकड़ा लेता है. सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक गंगा, यमुना और संगम में दो-दो सेमी वृद्धि दर्ज की गई.

Next Story