उत्तर प्रदेश

लगातार घट रहीं गंगा, 64 मीटर से नीचे आया जलस्तर

Admin4
6 Sept 2023 2:34 PM IST
लगातार घट रहीं गंगा, 64 मीटर से नीचे आया जलस्तर
x
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार की सुबह जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की दर से गिरावट दर्ज की गई। वहीं जलस्तर 63.74 मीटर पर पहुंच गया। गंगा के जलस्तर में गिरावट से नाविक व आसपास के बाशिंदे राहत महसूस कर रहे हैं।
अगस्त के शुरूआत दिनों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। गंगा में पानी खतरे के बिंदु के करीब पहुंच गया था। घाट डूब गए। वहीं आसपास के इलाके के लोग सशंकित हो गए थे। हालांकि कुछ दिनों की वृद्धि के बाद जलस्तर स्थिर हो गया। उसके बाद जलस्तर में गिरावट आने लगी। पानी घटने का क्रम जारी है। वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में जलस्तर खतरे के बिंदु से काफी नीचे हैं। हालांकि सावधानी जरूरी है।
Next Story