- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जमशेदपुर के सोनारी...
उत्तर प्रदेश
जमशेदपुर के सोनारी स्वर्ण रेखा दोमुहानी घाट में हुई गंगा आरती
Shantanu Roy
15 Jan 2023 1:38 PM GMT

x
बड़ी खबर
जमशेदपुर। उत्तर प्रदेश की गंगा आरती की ख्याति पूरे विश्व में है। इसे देखने के लिए देश ओर विदेश के कोने-कोने से लोग आते हैं। बनारस के गंगा आरती की भव्यता देखते ही बनती है। शंखनाद, घंटी, डमरू की आवाज और मां गंगे की जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। बनारस की तर्ज पर झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी स्वर्ण रेखा दोमुहानी घाट में भी गंगा आरती की शुरुआत हुई।
इसमें शहर के हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दोमुहानी संगम महोत्सव कार्यक्रम का शुरुआत 5001 दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कोल्हान के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, जिला परिषद सदस्य कविता परमार समेत कई मुख्य लोग कार्यक्रम में पहुंचे। हिंदू उत्सव समिति ने जमशेदपुर में पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया। कार्यक्रम को लेकर घाट को पूरी तरह से सजाया गया था।
Next Story