उत्तर प्रदेश

छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 10:00 AM IST
छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ़्तार
x

गाजियाबाद: कविनगर थानाक्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा के गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के घर के सामने क्लीनिक पर काम करने वाले दो लड़कों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. 24 अगस्त को हुई घटना का पता लगने पर परिजन थाने पहुंचे. पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी नाबालिग है.

कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है. छात्रा के घर के सामने ही जीवन विहार निवासी अभिषेक सिंह तथा एक नाबालिग आरोपी काम करता है. दोनों से छात्रा की बातचीत होती थी. आरोप है कि दोनों आरोपी 24 अगस्त को छात्रा को बहाने से गोविंदपुरम निवासी अपने दोस्त दीशांत राजपूत के घर ले गए और वहां बारी-बारी से तीनों ने उसके सथ दुष्कर्म किया. इसके बाद क्लीनिक पर काम करने वाले आरोपी पीड़ित छात्रा को वापस लाए और घर के पास छोड़ दिया.

परिजनों के मुताबिक तीनों आरोपियों ने पीड़ित छात्रा को धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा. इसके चलते छात्रा चुप रही, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. परिजनों ने एक-दो बार पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया. हालत खराब देख परिजनों ने सख्ती से पूछा तो उसने आपबीती बता दी.

छात्रा ने एक नाबालिग समेत तीन लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया गया है. नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा.

-अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर

Next Story