- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 13 साली की लड़की से...
उत्तर प्रदेश
13 साली की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म ,पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिफ्तार
Tara Tandi
16 May 2024 12:02 PM IST

x
आगरा : आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 6 आरोपियों के नमूने डीएनए जांच के लिए बुधवार को लिए। पुलिस आरोपियों को एसएन मेडिकल कालेज लेकर गई थी। इसके बाद चार आरोपियों को जिला जेल और दो नाबलिगों को किशोर संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया।
घटना 15 मार्च को हुई थी। खंदौली क्षेत्र की कक्षा 8 की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। हाथरस रोड स्थित होटल ब्रदर पैलेस में दो बार घटना हुई थी। पुलिस ने एक नाबालिग सहित टिंकू गुप्ता और प्रमोद को गिरफ्तार किया था। टिंकू किशोरी को होटल में ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म किया था।
डर की वजह से किशोरी ने परिजन को नहीं बताया। 16 मार्च को वह स्कूल से लौट रही थी। तब भी आरोपी ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसके नाबालिग मित्र और प्रमोद आ गया था। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। धमकी देकर रात भर किशोरी को होटल में रोका था।
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर जा रही थी। गांव के बाहर आरोपी हितेश, अभिषेक और एक नाबालिग ने पकड़ लिया था। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इस पर 18 मार्च को थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। नाबालिग किशोर संप्रेक्षण गृह, जबकि अन्य को जेल भेजा गया।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि होटल के कमरे और पीड़िता के गांव के बाहर घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस केस में जल्द सजा दिलाना चाहती है। इस पर आरोपियों का डीएनए कराने के लिए नमूना लिया गया है। इन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
Tags13 साली लड़कीसामूहिक दुष्कर्मपुलिस 2 नाबालिग6 आरोपी गिफ्तार13 year old girlgang rapedpolice arrested 2 minors6 accusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJaðnta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





