उत्तर प्रदेश

तालाब पर एक महिला को ले जाकर जबरन शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
25 Sept 2022 12:31 PM IST
तालाब पर एक महिला को ले जाकर जबरन शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
x

क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गांव के तालाब पर एक महिला को ले जाकर जबरन शराब पिलाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया कि विवाहिता महिला को गांव का ही एक व्यक्ति तालाब पर ले गया। तालाब पर पहले से ही 3 लोग मौजूद थे। चारों ने महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला दरिंदों के चंगुल से छूट कर डरी सहमी घर पहुंची। महिला का पति लखनऊ में रहकर काम करता है।

महिला ने दबंगों के डर के आगे कई दिनों तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। उसके बाद आज महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होते ही पति ने पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार बदोसराय कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तत्काल तलाश शुरु कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Next Story