उत्तर प्रदेश

विद्यालय में गांधी प्रतिमा का हुआ अनावरण

Shantanu Roy
3 Oct 2022 4:07 PM GMT
विद्यालय में गांधी प्रतिमा का हुआ अनावरण
x
बड़ी खबर
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड के उच्च प्राथयिक विद्यालय जंगली पट्टी में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा किया गया।गांधी प्रतिमा स्थापित किये जाने से छात्रों,अभिभावकों,शिक्षकों एवं सम्भ्रांत जनों में हर्ष है। गांधी प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रधान प्रतिनिधि डा बुटायी प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे। उनके आदर्शों पर चलने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। उन्होने प्रधानाध्यापक अजय कुशवाहा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में गांथी प्रतिमा स्थापित होने से यहां के बच्चों के जीवन पर सार्थक प्रभाव पड़ेगा।
प्रधानाध्यापक अजय कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की मन में इच्छा थी आज यह साकार हो गया। कुशवाहा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों,आदर्शो को आत्मसात करके ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य शारदा गोंड,सुदामा सिंह, नवीन कुमार,प्रमोद कुमार सिंह,अरविंद तिवारी,रजनीश विश्वकर्मा,ज0 यूसुफ अहमद,मोहन मुखिया, शि0 मि0 श्रीमती रीना कुमारी,अनुदेशक अजित कुमार आदि उपस्थित रहे।
Next Story