उत्तर प्रदेश

ट्रांसपोर्ट ऑफिस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा

Admindelhi1
29 Sept 2026 6:10 PM IST
ट्रांसपोर्ट ऑफिस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा
x
ट्रांसपोर्ट ऑफिस में जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार

बांदा: उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा नरैनी कोतवाली अंतर्गत कस्बे में जुआ खेल रहे 11 लोगों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ और आरोपिताें की तलाशी में 1 लाख 31 हजार 970 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, एक कार और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया।

नरैनी थाना पुलिस के मुताबिक बीती रात पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित राइस मिल के पास पंकज के ऑफिस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी कर 11 लोगों को पकड़ लिया। मौके पर जुए की फड़ पर रखी रकम और तलाशी के दौरान नकदी बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपिताें के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपिताें में राजकरन निवासी पनगरा, अजय निवासी राजनगर, रघुवंश उर्फ डब्बू निवासी गांधीनगर, अनिल निवासी पनगरा, चंचल निवासी कस्बा नरैनी, शरीफ निवासी पनगरा, जितेंद्र निवासी राजनगर, रमजानी निवासी पनगरा, नंद किशोर निवासी अतर्रा रोड, सिम्मी जीएल निवासी जवाहर नगर और पंकज निवासी कृष्णा नगर, नरैनी शामिल हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि जुआं खेलने वाले 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इनके कब्जे से माल-फड़ व तलाशी के दौरान कुल 1 लाख 31 हजार 970 रुपये, 10 मोबाइल फोन, 1 कार व 3 मोटर साइकिलों की बरामदगी की गई है।

Next Story