उत्तर प्रदेश

भारत के सामर्थ्य और शक्ति का प्रदर्शन जी20 की अध्यक्षता: योगी

Admin Delhi 1
6 March 2023 12:32 PM GMT
भारत के सामर्थ्य और शक्ति का प्रदर्शन जी20 की अध्यक्षता: योगी
x

लखनऊ: सीएम योगी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम ने देश को विजन 2020 देने की बात करते थे। उस समय बहुत सारे लोगों को यह लगता था कि क्या यह हो पाएगा। उस समय एक लक्ष्य दिया जाता था कि क्या हम विजन 2020 के तहत कुछ कर पाएंगे। लेकिन आज आप देख रहे होगें कि उस विजन के अनुरूप देश कैसे आगे बढ़ रहा है। विजन 2020 का परिणाम है कि जब देश वर्ष 2022 में अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था, तब दुनिया के सर्वाधिक संसाधनों, व्यवसाय, जीडीपी और सर्वाधिक पेटेंट वाले जी20 के देशों की अध्यक्षता भारत कर रहा है। यह भारत के सामर्थ्य और शक्ति का प्रदर्शन है।

एक फैमली एक आई कार्ड शुरू कर रहे हैं:

सीएम योगी ने कहा 1965 में जब 17 वर्ष के एक युवा ने पहली बार कंप्यूटर का प्रदर्शन किया था तो उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑर्गेनिक इंटेलिजेंस की चर्चा की थी तो लोग बोलते थे कि क्या यह संभव हो पाएगा। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे दुनिया भर के विश्विद्यालयों में नवाचार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बदलती हुई दुनिया के साथ जब समाज चलता है और उससे दस कदम आगे हमारा युवा सोचता है तो विकास एक नई ऊंचाई को छूता हुआ दिखाई देता है। सीएम योगी ने कहा कि अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की वजह से ही अगले तीन से चार वर्ष में उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा युवाओं के लिए नौकरी की संभावना यूपी में होने वाले निवेश से बन रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक फैमली एक आई कार्ड शुरू करने जा रही है। इसके माध्यम से हम प्रदेश के हर एक परिवार की मैपिंग करने जा रहे हैं। इससे हम एक क्लिक पर जान लेंगे कि शासन की कौन सी योजना और रोजगार किस परिवार को नहीं मिला है और उसे वह उपलब्ध कराएंगे।

Next Story