उत्तर प्रदेश

भारी वस्तु से प्रहार कर फर्नीचर मिस्त्री की हत्या

Admin4
13 March 2023 12:00 PM GMT
भारी वस्तु से प्रहार कर फर्नीचर मिस्त्री की हत्या
x
कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में मजदूर की भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। उधर, घटना के बाद पुलिस साथी मजदूर की तलाश में जुट गई। लखनऊ के चारबाग निवासी नसरुल्ला 42 फर्नीचर मिस्त्री था। घाटमपुर के स्टेशन रोड पर बाबा प्लाईवुड एवं ग्लास हाउस की दुकान में मजदूरी करता था। दुकान मालिक राजू ठाकुर ने बताया कि वह और उसका साथी दोनों दो दिन पहले ही काम पर वापस लौटे थे। रविवार शाम करने के बाद नसरुल्ला अपने साथी के साथ सो गया था।
इधर, अगली सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर दुकान मालिक अंदर गए। जहां नसरुल्ला का शव पड़ा था। इस पर उन्होंने घाटमपुर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मजदूर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। उसके शरीर पर भी कई चोट के निशान मिले है। साथ रहने वाले मजदूर की तलाश की जा रही है।
Next Story